नगर पंचायत छुरिया में अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया

छुरिया।नगर पंचायत छुरिया में अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसमें दो उम्मीदवार कांग्रेसी थे। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसे लेकर ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक हड़कंप मच गया था। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक व संगठन के बड़े नेताओं के द्वारा समझाने पर ही दोनों कांग्रेस के निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने वालों में सुनील कुमार लारोकर, सलमान खान, गेंदी मंडावी, गोविंदराम उईके, कमलेश्वरी बाई यादव शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत छुरिया में अब चार उम्मीदवारों के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला होगा। नगर पंचायत छुरिया में भाजपा से अजय पटेल, से रितेश जैन, राज पार्टी से मनभावन उइके तथा निर्दलीय प्रत्याशी भोजवानी साहू के बीच मुकाबला होगा। भोजवानी साहू ने कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए अपने दावेदारी पेश की थी पर कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा किया था। इसके साथ ही वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी अनवरी खान ने भी अपना नाम वापस लिया है। नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।

Hot Topics

Related Articles