नवपदस्थ कलेक्टर का चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

संदीप यादव मुंगेली। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की जिला शाखा मुंगेली ने नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

संघ के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ ने जिले में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा भी की।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री एवं एटीआर विभागीय अध्यक्ष नवल प्रजापति, जिला महामंत्री नरोत्तम यादव, लोरमी तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मरावी, जिला कोषाध्यक्ष सरवन साहू, सुरही परिक्षेत्र अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ध्रुव, जिला पदाधिकारी सोनू पटेल, रामप्रसाद कौशले, मनीष जायसवाल, बुधवार सिंह पेंद्रो और सुमन ध्रुव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles