नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह का परिवार हुआ शामिल

रायपुर। नवा रायपुर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा की ओर से तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह और बहू ऐश्वर्या सिंह समेत प्रदेशभर से महिलाएं और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीज मिलन उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि तीज के अवसर पर विवाहित माताएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी का सौभाग्य अखंड रहे।सीएम साय ने कहा कि आज यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही समाज में माताओं का विशेष महत्व रहा है। त्रेता युग हो, द्वापर युग हो या सतयुग, हर काल में नारी के सम्मान को महत्व दिया गया है। हमारी सरकार भी माताओं-बहनों के सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। पौने तीन साल में 31 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है। जब मैं कार्यक्रमों में जाता हूं तो माताओं-बहनों के चेहरों पर अलग तरह की खुशी दिखाई देती है। आज महिलाओं को अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए पति पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, उनके खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि पहुंच रही है।सीएम साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी लगातार देश की सेवा करते रहें और देशवासियों का इसी तरह मार्गदर्शन करते रहें, यही कामना है। सरकार की योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में 13 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बनी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Hot Topics

Related Articles