नाबालिगों की रफ्तार बरकरार:अपील बेअसर… फर्राटे से दौड़ा रहे गाड़ियां, बिना लाइसेंस स्कूलों में भी मिली एंट्री, हेलमेट तक नहीं

भाटापारा (मोहन तिवारी)नाबालिगों और उनके पैरेंट्स से पुलिस की अपील बेअसर नजर आ रही है। सोशल मीडिया में परिजनों और स्कूल प्रबंधन से लगातार अपील की जा रही है कि नाबालिगों को वाहन न दिया जाए।

बिना लाइसेंस वाहन लेकर आने वाले छात्रों को स्कूल में प्रवेश न दिया जाए। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर छोटे-छोटे बच्चे फर्राटे से वाहन दौड़ाते दिख रहे हैं।

AG खबर ने शहर के अलग-अलग स्कूलों के बाहर पड़ताल की। इसमें स्कूल परिसर से ही तेज रफ्तार में दोपहिया दौड़ाते हुए छात्र निकलते दिखाई दिए। कई जगह मोपेड पर तीन-तीन सवारी मिलीं, जबकि कई छात्र अपने छोटे भाई-बहनों को भी वाहन पर बैठाकर ले जाते दिखे।

परिजनों ने भी बेखौफ होकर कम उम्र में बच्चों को वाहन सौंप दिए हैं। यही लापरवाही सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही है। बता दें कि बिलासपुर के वेयरहाउस रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र रुद्र प्रताप शर्मा की मौत हो गई। एक्टिवा सवार रुद्र को कार ने टक्कर मार दी। कार चालक भी नाबालिग था, जो बिना लाइसेंस कार चला रहा था।

Hot Topics

Related Articles