नारायणी नवल धाम में एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल

भाटापारा। नगर अंतर्गत स्थित पावन श्री नारायणी नवल धाम में जरूरतमंदों एवं आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई। सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शिवरतन शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल हुए।  इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाने और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में एम्बुलेंस सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे जनसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं पुण्यकारी पहल बताया।

उन्होंने कहा कि श्री नारायणी नवल धाम सेवा समिति द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। जनसेवा के इस पुनीत संकल्प के लिए उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं साधुवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान माँ नारायणी एवं श्री राणी सती दादी जी से प्रार्थना की गई कि यह सेवा निरंतर जनकल्याण का माध्यम बने और जरूरतमंदों को समय पर सहायता प्रदान करती रहे।

Hot Topics

Related Articles