निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य निदान एवं जन-जागरूकता शिविर

भाटापारा,आज भाटापारा अंतर्गत कुर्मी छात्रावास में शासकीय आयुर्वेद औषधालय, गुर्रा द्वारा आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य निदान एवं जन-जागरूकता शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुँचाने के लिए निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य निदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त दवा वितरण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।शिविर की मुख्य बातें स्वास्थ्य परीक्षण:  सामान्य जाँच, रक्तचाप और अन्य मौसमी बीमारियों का निदान।निःशुल्क औषधियाँ: आयुर्वेद, होम्योपैथी या अन्य आयुष पद्धतियों से जुड़ी जरूरी दवाओं का मुफ्त वितरण।जन-जागरूकता: पोषण, योग, दिनचर्या और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी।

 

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से नागरिकों को आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। ऐसे शिविर जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल हैं।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आयोजकों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।

 

Hot Topics

Related Articles