नेशनल हाईवे 130 पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार घायल

जियाउल खान ,लखनपुर।थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जूनडीह के पास मंगलवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, बोलेरो सवार सुरक्षित है।जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पिंटू, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी झाबर, बाइक से जा रहा था। वहीं बोलेरो वाहन चालक फेकूराम, निवासी अन्दला, परिवार के सदस्यों को लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। जूनाडीह के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार पिंटू घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो में सवार परिवार के सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Hot Topics

Related Articles