पत्नी ने दांत से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, लगे 8 टांके

रायगढ़। जिले में घरेलू विवाद के बाद नाराज पत्नी ने दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि ननंद से विवाद को बाद दंपती लड़ने लगे। मारपीट की घटन से गुस्साई पत्नी ने शराब के नशे में धुत पति का प्राइवेट काट लिया। घटना के बाद आनन फानन में घायल शख्स को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर टांके लगाए है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बनेकेला में पीड़ित शख्स रहता है। वह पेशे से राजमिस्त्री है, जो कि घर पर पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर महिला का अपनी ननंद से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसे देख मौके पर पहुंचे पति ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि शराब के नशे शख्स ने बीच-बचाव के बाद कमरे में पत्नी के साथ ही विवाद करने लगा। जिससे गुस्साई पत्नी ही पति से मारपीट करने लगी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। घटना के बाद दर्द से तड़पते हुए वह कमरें से बाहर निकला। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने घायल शख्स के प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाये है।

उधर इस घटना पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot Topics

Related Articles