पत्रकारगणों ने एसपी और कलेक्टर से की मुलाकात

  • भाटापारा एवं जनमानस से जुडे मसलों पर रखी बात

  • राशनकार्ड छंटनी सहित कई अन्य मसलों पर चर्चा

भाटापारा (मोहन तिवारी)जन सरोकारों से जुड़े मसलों आवश्यकताओं एवं परिस्थतियों को शासन प्रशासन के समक्ष रखने तथा व्यवस्था मे अहम सेतु की भूमिका का निर्वहन पत्रकारगण करते है, इस दिशा मे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भाटापारा के पत्रकारगणों द्वारा पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात करते हुए जहां ज्वैलरी लूट की घटना मे खूंखार गिरोह पर्दाफाश मे मे पुलिस प्रशासन की सफलता पर पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया गया वहीं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मसलों पर अधिकारी द्वय से चर्चा की गयी तथा समस्याओं से निदान की मांग की गयी।

पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट क्षेत्र मे बड़ी लूट की घटना घटी थी जिसमें पुलिसप्रशासन द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए खूंखार गिरोह का भंडाफोड किया गया पुलिस प्रशासन की शानदार सफलता पर भाटापारा के पत्रकार गणों जिनमे मुकेश शर्मा श्याम सुंदर पुरोहित शंकरलाल सोनी संजय तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ अर्पित करते हुए इस सफलता के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया वहीं क्षेत्र मे यातायात की स्थिति सहित कानून व्यवस्था सेजुड़े विभिन्न मसलों पर पत्रकार गणों द्वारा चर्चा की गयी, पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी बिन्दुओ पर संवेदनापूर्वक संज्ञान लेते हुए समस्याओं के निदान की बात कही गयी। वर्तमान में 12 गाइड लाईनों के आधार पर बीपीएल राशनकार्ड छंटनी की प्रक्रिया जारी है तथा अपात्रों को हितग्राही सूची से बाहर किया जा रहा है, लेकिन इस कार्यवाही को लेकर जनमानस के बीच संसय का माहौल नजर आ रहा है ।

कलेक्टर ने दिया अहम निर्देश

पत्रकारगणों द्वारा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मसलों को जिलाधीश के समक्ष रखा गया जिस पर संवेदना का परिचय देने के साथ ही उनके द्वारा सबसे ज्वलंत मसला राशनकार्ड छंटनीकरण की प्रक्रिया मे उत्पन्न होते संशय पूर्ण वातावरण के निदान के लिए हेल्प डेस्क निर्माण की मांग पर त्वरित संवेदना का परिचय देते हुए जिलाधीश द्वारा खाद्य अधिकारी को हितग्राहियों के लिए स्थानीय स्तर पर अपील सुविधा व्यवस्था बाबत निर्देशित किया गया।

कुछ लोगों का कहना है कि पात्रता रखने के बावजूद नाम कट रहें है, उत्पन्न होती संसय पूर्ण स्थिति के मद्देनजर पत्रकार गणों द्वारा ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क निर्माण की मांग करते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही साथ सिविल अस्पताल भाटापारा मे सुरक्षागार्ड की नियुक्ति मे विलंब तथा सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े जैसे परिस्थतियों को उनके समक्ष रखा गया।

Hot Topics

Related Articles