- छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्ति दिलाने के लिए जताया आभार
भाटापारा (मोहन तिवारी)छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, जनकल्याण, अधोसंरचना, महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रभावी रणनीति एवं सुरक्षा बलों के मनोबल को
सशक्त बनाने वाले नेतृत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। भेंट के दौरान सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के सहज, सरल, विनम्र एवं आत्मीय व्यक्तित्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा, इतने बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक
जनप्रतिनिधि से अत्यंत आत्मीयता और अपनत्व के साथ मिलते हैं। उनका सादगीपूर्ण व्यवहार, संवेदनशीलता और प्रेरणादायी व्यक्तित्व प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को राष्ट्रसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। सांसद श्रीमती वर्मा ने प्रधानमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी। यह आत्मीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।






