पुरानी रंजिश में कुदाली से प्राणघातक हमला, मुंगेली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में कुदाली से प्राणघातक हमला, मुंगेली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

संदीप यादव मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिर पर कुदाली से प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औराबांधा का है। दिनांक 07.09.2026 को प्रार्थी भवानी सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर खेत की ओर जा रहे थे, तभी राजू मरकाम के घर के पास पुरानी रंजिश (रुपये-पैसे के विवाद) को लेकर राजू मरकाम और संतोष मरकाम ने एक राय होकर हत्या की नियत से कुदाली छीनकर सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। हमले में हरिवंश सिंह ठाकुर बेहोश हो गए और चेहरा खून से लथपथ हो गया।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा, प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट ने भी जांच की। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी राजू मरकाम से 01 नग कुदाली जब्त की गई। दोनों आरोपी –
राजू मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 36 वर्ष
संतोष मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी औराबांधा को दिनांक 08.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रशिक्षु उनि सीमा, प्रआर मनोज ठाकुर, बाली ध्रुव, आरक्षक अरुण साहू, अजय चंद्राकर, संजय यादव, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन की सराहनीय भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles