प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा नर्सिंग होम एक्ट को लेकर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से विशेष चर्चा

रायपुर । प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने माननीय प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में नर्सिंग होम एक्ट के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर, डॉ. मिथलेश चौधरी से विशेष चर्चा की।

नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत कुछ क्लीनिक एवं अस्पतालों को लाइसेंस के लिए आवेदन करने हेतु नोटिस जारी किया गया था। इस विषय में बताया गया कि चिकित्सकों द्वारा पूर्व में ही अपने क्लीनिक एवं अस्पतालों के लिए नर्सिंग होम एक्ट के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, जिस पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक एवं सार्थक आश्वासन प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त, नर्सिंग होम एक्ट के तहत क्लीनिक एवं अस्पताल संचालन के लिए आवेदन के साथ संस्था का नक्शा संलग्न करना अनिवार्य होता है। इस संदर्भ में यह भी चर्चा की गई कि कुछ क्लीनिक पूर्व से नजूल भूमि पर संचालित हैं, अतः उनके नक्शों को भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल किए जाने पर विचार किया गया।

इस बैठक में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, कार्यालय प्रभारी डॉ. यशपाल बावरिया, संभाग प्रभारी डॉ. सुनील गोवलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. वेदप्रकाश देवांगन, डॉ. सुरेश वर्मा, डॉ. मनीष ठाकुर, डॉ. जय प्रकाश राठौर, डॉ. दीपांकर हालदार, डॉ. पंकज सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर चर्चा के दौरान सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ।

यह जानकारी प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा प्रदान की गई।

Hot Topics

Related Articles