‘प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों’…राहुल गांधी ने देशवासियों से की अपील

नई दिल्ली: नई दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में लोगों से प्रधानमंत्री आवास के सामने चल रहे धरने में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है और उनकी आवाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वे बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.”  उन्होंने आगे कहा, “मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं, जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, वह प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हो. भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.” राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और धरना-प्रदर्शन कर रही है. पार्टी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने और कार्रवाई की मांग कर रही है.  गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे रहे हैं. वह अभी-अभी कांग्रेस के धरना प्रदर्शन स्थल से लौटे है. यहां उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत की है. बड़े राजनीतिक अभियान में बदलना चाहती है कांग्रेस कांग्रेस अब NEET पेपर लीक के मुद्दे पर संसद की सीमा लांघकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग तक मोर्चा खोल दिया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन के जरिये इस मुद्दे को राष्ट्रीय राजनीति के बहस से जोड़ दिया है.  इससे साफ संकेत गया है कि कांग्रेस इस मुद्दे को केवल शैक्षणिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और सरकार की जवाबदेही से जोड़कर बड़े राजनीतिक अभियान में बदलना चाहती है. जब इस मामले में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का प्रदर्शन चला तो कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से मांग की थी कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस को भी शामिल होना चाहिए।

 

 

Hot Topics

Related Articles