ब्रजेश पाण्डे।दंतेवाड़ा।कृषि क्षेत्र में बेहतरीन काम और किसानों की उन्नति के प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के *दंतेवाड़ा जिले* को *‘Certificate of Excellence’* से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और सीधी जिले भी शामिल हैं।
*कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव* के नेतृत्व में जिले में कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यों को इस सम्मान से बड़ी पहचान मिली है।
यह सम्मान जिले में कृषि को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने के प्रयासों का नतीजा है।
कलेक्टर ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के कृषि विभाग, मैदानी अमले और प्रगतिशील किसानों को दिया है।






