प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर वार्ड क्रमांक 03 में जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीप’

दल्ली राजहरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर वार्ड क्रमांक 03 में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे की पहल पर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 03 में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर “मोदी जी दीर्घायु हो” लिखा गया तथा दीपों से पूरे वार्ड को रोशन किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री शीतल नायक, श्री राजेश दसोडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी, भाजपा मंडल दल्ली राजहरा के महामंत्री श्री रमेश गुज्जर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्री निर्मल पटेल, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तरुण साहू एवं नगर पालिका दल्ली राजहरा के एल्डरमैन श्री महेंद्र पिपरे , वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती रमणी बाघ सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके जन्मोत्सव के अवसर पर वार्डवासियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना सभी के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 03 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और उपस्थित लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव को मनाया।

Hot Topics

Related Articles