प्रेमी की हैवानियत: रायपुर में सनकी आशिक ने महिला को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ी दम

रायपुर: राजधानी के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में एक आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर स्थित एटीसी बिल्डिंग के पीछे आरंग की रहने वाली राजकुमारी साहू नामक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिली थीं। स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायल महिला को तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल (रायपुर) में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं। इलाज के दौरान सोमवार रात को महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी वीरू धीवर और मृतका के बीच पूर्व से संबंध थे। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा के निर्देशन में पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Hot Topics

Related Articles