बच्ची को जहरीले सांप ने काटा इलाज से पहले मौत

बिलासपुर:- पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 साल की बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना उस समय की है जब बच्ची रात में बिस्तर पर सो रही थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकुर्दीकला निवासी सुधा साहू, पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 9 वर्ष अपने अपने घर में रात को सो रही थी। घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों से देखा, इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत बता दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot Topics

Related Articles