डोंगरगांव(दीपक अवस्थी ): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज तथा किसानों को खाद-बीज की कमी को लेकर आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष टिकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर पहुंचे कांग्रेसजनों ने “बढ़ती महंगाई पर हल्ला बोल” के नारे लगाए और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और भीषण गर्मी में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से महिलाओं और परिवारों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि खाद और बीज की उपलब्धता नहीं होने से किसानों को खेती-किसानी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम जनता, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष टिकेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि एक ओर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईंधन संकट जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। लोग तपती गर्मी में पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं, लेकिन केंद्र सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई ने गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार टैक्स के जरिए लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जबकि राहत के नाम पर केवल बयानबाजी की जा रही है।
टिकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और जब तक महंगाई, ईंधन संकट, गैस की किल्लत, बिजली कटौती, लो वोल्टेज तथा खाद-बीज की समस्या पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा इस प्रदर्शन में विधायक दलेश्वर साहू ब्लॉक अध्यक्ष टिकेश साहू बलिराम साहू नरेंद्र साहू संजय मुटकुरे रोशन यदु सतीश वैष्णव अखिलेश नखत मोहनीश साहू प्रियंका जैन संध्या साहू श्रुति शुक्ला बेबी खान मासूम बानो वैशाली बोरकर नरबद बाई साहू पदमा देवांगन विभा साहू महेंद्र वैष्णव रितेश राजपूत देवेंद्र साहू लिलम गोस्वामी योगेश साहू रोशन साहू शेरू खान गणेश साहू कमल वैष्णव सद्दाम खत्री चेतन साहू मयंक यदु पुष्पेंद्र नेताम टिंकू देवांगन भुवाल साहू गोल्डी खोबरागड़े महेंद्र भोसले डिल्लू साहू लक्ष्मी नारायण साहू राकेश साहू प्रणव साहू संदीप रत्नाकर कुंभ जोशी चुमन साहू सोमन साहू हरेंद्र साहू बुद्धेश्वर देवांगन बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





