बरदुली और सिंगबांधा में बजरंग दल का भव्य शस्त्र पूजन, दुर्गा वाहिनी बहनों ने लिया धर्म रक्षा का संकल्प

संदीप यादव मुंगेली। विजयादशमी के पावन पर्व पर जिला मुंगेली की दो अलग-अलग इकाइयों ग्राम बरदुली और ग्राम सिंगबांधा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

ग्राम बरदुली में 346 लोगों की उपस्थिति, दुर्गा वाहिनी का शक्ति आह्वान
बरदुली ग्रामीण इकाई में शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती एवं विधि-विधान से शस्त्र पूजन महाराज जी द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग सह-मंत्री यशवंत सिंह परिहार, दुर्गा वाहिनी जिला सह-संयोजिका जान्हवी ठाकुर, बजरंग दल जिला संयोजक हीरा साहू, ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्राज सिंह, मातृशक्ति संयोजिका दुर्गा देवी साहू सह-संयोजिका हेमलता साहू, मंजू साहू प्रखंड मंत्री कृष्णा साहू, विनोद कश्यप, अजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में जान्हवी ठाकुर ने कहा – “मेरी प्यारी दुर्गा वाहिनी की बहनों, आज यह शस्त्र पूजा केवल एक परम्परा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जागरण का प्रतीक है। शस्त्र पूजा का अर्थ हिंसा नहीं, शक्ति की उपासना है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है – शास्त्र और शस्त्र दोनों की आवश्यकता होती है। शास्त्र ज्ञान देता है और शस्त्र उस ज्ञान की रक्षा करता है। यह त्रिशूल हमें याद दिलाता है कि हम अबला नहीं, सबला हैं।”

विभाग सह-मंत्री यशवंत सिंह परिहार ने कहा कि शस्त्र पूजा हमारी सनातन परम्परा है। शस्त्र तभी पवित्र होता है जब वह धर्म की रक्षा के लिए उठे। हमारा संगठन और हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा शस्त्र है। कार्यक्रम में लगभग 346 लोग उपस्थित रहे।

ग्राम सिंगबांधा में बजरंग दल का पूजन
वहीं ग्राम सिंगबांधा में भी बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इसमें जिला संयोजक हीरा साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है और शस्त्र का उपयोग अन्याय और अधर्म को समाप्त करने के लिए किया जाता है।

Hot Topics

Related Articles