बलौदाबाजार डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 27 अक्टूबर को

नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए जिले की टीम का होगा चयन, भाटापारा में आयोजित होंगे ट्रायल

भाटापारा। नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 2026 हैदराबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए बलौदाबाजार जिले की टीम चयन हेतु एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन 27 अक्टूबर को किया जाएगा। बलौदाबाजार डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यह चयन ट्रायल रावनभाटा मैदान, भाटापारा में आयोजित होगा।

इस ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग में किया जाएगा। अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, अंडर-16 बालिका वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच होनी चाहिए।

चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। जिले के इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी निर्धारित समय पर रावनभाटा मैदान, भाटापारा पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

इस चयन ट्रायल के माध्यम से नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 2026, हैदराबाद में बलौदाबाजार जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जाएगा।

Hot Topics

Related Articles