संदीप यादव मुंगेली। शहर के सम्माननीय उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। 11 केवी दाऊपारा (रामगढ़) फीडर में आवश्यक विद्युत रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते कल दिनांक 25/10/2026 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया कि इस दौरान मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, ताकि आगे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित –
रामगढ़, दाऊपारा, नवागांव घुटेरा रोड, हीरालाल वार्ड, गैम्बोपारा, तिलक वार्ड, कबीर वार्ड, बिलासपुर रोड, सोनकर सेल्स कॉलोनी।
विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पेयजल भर लें और आवश्यक कार्य निपटा लें। कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंदी की समयावधि में बढ़ोतरी या कमी भी हो सकती है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।
जानकारी दी –
रोशन सोनी, युवा पार्षद, एंडुज वार्ड, नगर पालिका मुंगेली ने जानकारी देते हुवे अपने वार्डवासी व प्रभावितों क्षेत्रों के निवासरत जनता से भी अपील की है कि वह अपने ज़रूरतें के हिसाब से सारा काम निपटा ले विद्युत से संबंधित तथा पर्याप्त जल भराव कर ले ताकि कष्ट न हो ।







