ब्रजेश पाण्डे,बस्तर: बस्तर जिले में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से *NMDC लिमिटेड* के सौजन्य से आयोजित तिरपाल वितरण कार्यक्रम में *बस्तर सांसद महेश कश्यप* सम्मिलित हुए और जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल वितरित किए।

महेश कश्यप ने कहा _”आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि बस्तर का कोई भी जरूरतमंद परिवार संकट के समय स्वयं को अकेला महसूस न करे।”_
इस जनकल्याणकारी पहल में सहयोग के लिए उन्होंने *NMDC प्रबंधन* का हृदय से आभार व्यक्त किया।
महेश कश्यप ने कहा _”बस्तर की सेवा, बस्तर के लोगों का विश्वास और उनके सुख-दुःख में सहभागिता ही मेरा संकल्प है।”_







