बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस का हमला, सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग

बालोद : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बैगा आदिवासी परिवारों के बच्चों की लगातार हो रही मौत को लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालोद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में तीनों कांग्रेस विधायकों ने प्रेसवार्ता कर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अब तक 30 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने मृत बच्चों के परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने के साथ ही क्षेत्र के पेयजल की जांच और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

विधायकों ने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद मध्यप्रदेश सरकार मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

प्रेसवार्ता में महिला पीसीसी चीफ एवं विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया और विधायक कुंवर सिंह निषाद मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles