सिमगा/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सिमगा ब्लॉक के 71 श्रद्धालुओं का जत्था 30 अक्टूबर को रायपुर से बैद्यनाथ धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से बैद्यनाथ धाम, बजरंगबली मंदिर एवं ठाकुर जी सत्संग मंदिर के दर्शन करेंगे। यह धार्मिक यात्रा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी।
इस तीर्थ यात्रा में सिमगा क्षेत्र से रजनी दुबे, रुखमणी साहू, श्याम बाई देवांगन, अहिमन बाई, शारदा भोसले, सरोज देवांगन, चम्पा बाई यादव, वंदना इंगोले, विद्या बाई देवांगन, शिलो बाई, अनुराग शर्मा, स्वर्णा शर्मा, ठगिया निषाद, अमोला सोनकर, मंजूलता अवस्थी, नीता शर्मा, प्रिंसी साहू, लक्ष्मी साहू, नीतू देवांगन, गीता बाई देवांगन, शकून वर्मा, गोविंद वर्मा, भगत वर्मा, सावित्री वर्मा, धनेशाराम साहू एवं खोरवाहरीन साहू सहित कुल 71 श्रद्धालु शामिल हैं।
श्रद्धालुओं को रवाना करने के अवसर पर नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण श्रीवास्तव, जनपद पंचायत सीईओ सी.पी. मनहर, जनपद पंचायत अध्यक्ष दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य आनंद बंजारे, एल्डरमेन अभिजीत अवस्थी, परस पाटकर, तैबू देवांगन, सूर्यकांत ताम्रकार, विकास सोनकर, अनूप तिवारी एवं राजेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।







