ब्रजेश पाण्डे,दंतेवाड़ा। बस्तर-दंतेवाड़ा भ्रमण पर आए बालोद जिले के विद्यार्थियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंद लाल मुरारी* जिला अस्पताल, दंतेवाड़ा पहुंचे। 
उन्होंने घायल छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान उन्होंने *स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश* दिए और सभी घायलों को *बेहतर उपचार एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं* उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने कहा* ईश्वर से सभी विद्यार्थियों के *शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना* करता हूं।






