बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का घर-घर अभियान

  • 1 महीने तक चलेगा आंदोलन, कलेक्टर कार्यालय का भी होगा घेराव

मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादव।महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 2 अगस्त से “घर-घर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान” शुरू किया है। मुंगेली में भी जिला कांग्रेस ने कमर कस ली है।

*क्या हैं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें*

जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि सरकार से तुरंत 3 मांगें मानी जाएं:

1. *बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए*

2. *स्मार्ट मीटर हटाए जाएं*

3. *400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू हो*

वर्मा ने कहा कि 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी और कृषि पंप की बिजली महंगी करने से आम जनता पर बोझ बढ़ गया है।

 *1 महीने तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान*

कांग्रेस कार्यकर्ता 2 अगस्त से पूरे महीने घर-घर जाकर लोगों से आवेदन फॉर्म भरवाएंगे। इसमें उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाने और बिल कम करने की मांग करेंगे। अभियान खत्म होने के बाद सभी आवेदन इकट्ठा कर जिला और ब्लॉक स्तर पर बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन के साथ पावती भी ली जाएगी।

*मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी संभव*

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगे चलकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, हेमंत गोस्वामी, रोहित शुक्ला, रघुराज सिंह, दिलीप बंजारा, श्याम जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles