बिलासपुर धमतरी दुर्ग जिला के आधार पर बालोद जिला में भी हो केवल सुबह 2 घंटा कार्य, स्कूल सफाई कर्मचारी 

बालोद (हितेश डोंगरे)।छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार कलिहारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमंड. मैं कार्यरत सफाई कर्मचारी गंभीर साहू की पुनर नियुक्ति. दुर्ग बिलासपुर और धमतरी जिले के आदेश के अनुसार बालोद जिला में भी सुबह केवल 2 घंटे कार्य हेतु., वर्ष 2013 में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बालोद के आदेशानुसार जिले के कर्मचारी सुबह 2 घंटा एवं शाम 2 घंटा कार्य किए हैं जिसका मानदेय केवल 2 घंटे का हुआ है और शेष 2 घंटे का बाकी है इस संबंध हेतु कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी एवं बीईओ को ज्ञापन सोपा गया।

संघ की पदाधिकारी ने ज्ञापन में बताया है कि गंभीर साहू जो की स्कूल सफाई कर्मचारी हैं वह वर्ष 2011 से अब तक विद्यालय में कार्यरत हैं और अल्प मानदेय में कार्य कर रहे हैं शासन का आदेश है कि केवल दो घंटा ही कार्य लिया जाए उसी तर्ज पर मानदेय दिया जाता है ।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों से सुबह 2 घंटा एवं शाम को 2 घंटा कार्य लेने का आदेश जारी हुआ था लेकिन मजदूरी का भुगतान केवल 2 घंटे का हुआ है और शेष 2 घंटे का अब तक नहीं किया गया है

संघ ने यह भी बताया है कि अल्प मानदेय के कारण उनको दूसरे स्थान पर भी कार्य करना पड़ता है लेकिन प्राचार्य के द्वारा पुन शाम को ताला बंद करने के लिए बाध्य किया जाता है जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

ज्ञापन देने में जिला मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पनिहारी ,संतोष साहू ,गंभीर साहू आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

राकेश कलिहारी ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि

जब तक 2 घंटे तक भुगतान नहीं होगा तब तक संगठन के कर्मचारी आक्रोश में हैं अगर जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों के द्वारा भुगतान नहीं किया गया तो आगे चलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

सफाई कर्मचारी गंभीर साहू का कहना है कि प्राचार्य लोग अपनी नौकरी बचाने के लिए शाला समिति को बीच में लाते हैं और ज्यादा कार्य करने के लिए बाध्य किया जाता है जिसे वह दूसरे जगह और रोजगार नहीं कर पाते और अल्प मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो प।ता ।

संतोष साहू का कहना है कि इतने अल्प मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं होता केवल सुबह 2 घंटा ही कार्य करके हम कोई और अन्य कार्य कर सके इसलिए भी निवेदन किया गया है ताकि हम हमारा परिवार अच्छे से चल। सके ।

Hot Topics

Related Articles