बीजेपी की ओर से पत्थर फेंकते वीडियो भूपेश बघेल ने किया पोस्ट, बोले – हद में रहिए भाजपा वालो!!!

रायपुर। बीजेपी की ओर से पत्थर फेंकते वीडियो भूपेश बघेल ने पोस्ट किया है, उन्होंने x में लिखा, हद में रहिए भाजपा वालो!!!

https://twitter.com/i/status/2080193783447351671

कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया. भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर इसमें शामिल हुए. आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी. सारा हमला भाजपा और पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए, पत्रकार साथियों को भी चोटें आईं. और पुलिस ने FIR भी हमारे ही लोगों पर दर्ज कर ली. वाह!!! साफ़ है कि यह पुलिस के संरक्षण में “भाजपा सरकार” द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था. ठीक उसी तरह जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ।

 

 

Hot Topics

Related Articles