बिलासपुर/मस्तुरी:– मस्तुरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में बीदर पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, आरोप है कि एक परिवार के लोगों पर तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया, इस हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता और भाई समेत परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके की बताई जा रही है, परिजनों के मुताबिक बीदर त्योहार के दौरान परिवार के लोग पूजा के लिए बैठे थे, इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि हथियारों से हमला कर दिया गया, हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हुए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, घटना में व्यास नारायण राठौर, रवि कुमार राठौर, विक्रम राठौर और विकास राठौर के घायल होने की जानकारी सामने आई है,

घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिक भी शामिल है, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है।








