बीमार छात्रा से उल्टी साफ कराने पर प्रधानपाठक को नोटिस:बिलासपुर में बच्ची को इलाज की जगह सफाई कराई; DEO ने की कार्रवाई

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर/मस्तुरी:- बिलासपुर में बीमार बच्ची से कुर्सी साफ कराने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी की प्रधानपाठक भारती खांडे को नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर मामले में स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब मांगा गया है।

मामला मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का है। जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा पहले से बुखार से पीड़ित थी। स्कूल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हो गई।

आरोप है कि छात्रा को मेडिकल मदद दिलाने के बजाय उसी से उल्टी से गंदी हुई कुर्सी साफ करवाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

कलेक्टर के निर्देश पर प्रधानपाठक को नोटिस

मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीईओ ने प्रधानपाठक भारती खांडे को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

नोटिस में स्पष्ट और सही जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Hot Topics

Related Articles