प्रगतिपथ यात्रा के अंतर्गत माड़पाल में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण

ब्रजेश पांडेय,।दंतेवाड़ा


*प्रगतिपथ यात्रा के अंतर्गत माड़पाल में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण*


*ग्रामवासियों से विकास और जनसुविधाओं पर हुई चर्चा*


दंतेवाड़ा। *प्रगतिपथ यात्रा* के अंतर्गत आज *नवीन ग्राम पंचायत माड़पाल* पहुँचकर *निर्माणाधीन नवीन ग्राम पंचायत भवन* का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की *प्रगति, गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं* का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर कार्यों को *निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने* पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर *ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों* से आत्मीय मुलाकात की गई। क्षेत्र के *विकास, जनसुविधाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं* पर विस्तृत चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

*इस दौरान उपस्थित रहे:*

*भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधराम भास्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मूरामी, सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा* सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles