AG खबर दंतेवाड़ा*ब्रजेश पांडेय*
*प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जनजातीय समाज के योगदान को किया गया स्मरण*
भगवान बिरसा मुंडा जी की *151वीं जयंती* के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा *जनजातीय गौरव दिवस एवं प्रदेश स्तरीय कार्यशाला* का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सहभागिता कर जनजातीय समाज के *गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान* को स्मरण किया गया।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर* में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत के सदस्य रामू नेताम* एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तागण।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भगवा दुपट्टे और पट्टे धारण कर बिरसा मुंडा जी के विचारों और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के संघर्ष को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके आदर्शों पर चलकर ही जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक संरक्षण संभव है।







