बेलतरा के विकास के लिए मिली 10.82 करोड़ की सौगात

बिलासपुर/बेलतरा (कमलकांत पाटनवार):- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य शासन ने कुल 10 करोड़ 81 लाख 68 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें बेलतरा अकलतरी के नवीन शासकीय महाविद्यालय भवनों के लिए 9 करोड़ 31 लाख 68 हजार तथा मंगला में मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं उद्यान कार्य और सार्वजनिक सामुदायिक भवन के लिए 1.50 करोड़ शामिल हैं। और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय कई घोषणाएं हुईं, लेकिन बजट और आवश्यक स्वीकृति के अभाव में अनेक कार्य धरातल पर नहीं उतर सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वर्तमान सरकार घोषणाओं को बजट और स्वीकृति से जोड़कर विकास कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बेलतरा और अकलतरी महाविद्यालयों के लिए 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार प्रति महाविद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और स्थायी शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध होगी। मंगला के विकास के लिए 1.50 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसमें 50 लाख मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं उद्यान कार्य तथा 1 करोड़ सार्वजनिक सामुदायिक भवन के लिए हैं। विधायक ने बताया कि मुक्तिधाम के लिए पूर्व में डीएमएफ से स्वीकृत 50 लाख इस राशि से अलग हैं। इस तरह मुक्तिधाम के विकास के लिए अब कुल 1 करोड़ उपलब्ध होंगे। विधायक ने कहा कि मंगला में सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेलतरा में शिक्षा, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विकास को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है

Hot Topics

Related Articles