युवराज सिन्हा।आज 2 अक्टूबर को बेलर मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम छुईहा के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शेखर साहू जी, कोषाध्यक्ष ईश्वरी साहू जी, मीडिया प्रभारी शिवम सिन्हा जी, सेक्टर प्रभारी अशोक निर्मलकर जी, सजेश साहू जी, तारण दास जी, घनश्याम ध्रुव जी, सेक्टर अध्यक्ष अमरसिंह दीवान जी, फुलेश्वरी जी, दुलारी सिन्हा जी, निर्मला सिन्हा जी, मन्नू साहू जी, जनार्दन जी, कुंजलाल सिन्हा जी, टिकेश्वरी ध्रुव जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा शास्त्री जी का सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा का जीवन हम सभी को जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को शत्-शत् नमन।








