ब्रेकिंग न्यूज़: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ में एक की मौत , कई घायल

पुरी।ओडिशा के पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे।

यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।

जब भगदड़ मची उस वक्त पुरी में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद कई लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

शाम करीब 7.30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ सका। कुछ ही मीटर चलने के बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई। यह कल सुबह दोबारा शुरू होगी और 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।

Hot Topics

Related Articles