रायपुर/राजनांदगांव:भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) राजनांदगांव की नवगठित टीम ने आज रायपुर स्थित विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान युवा पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शनमुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा के साथ जनसेवा में जुटने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई टीम को बधाई देते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
भाजयुमो राजनांदगाँव की नवगठित टीम रायपुर विधानसभा भवन पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अन्य वरिष्ठ नेतृत्व से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया





