साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से की सौजन्य मुलाकात, पूर्णिमा साहू की नियुक्ति पर जताया आभार

🔸विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी शुभकामनाएं, कहा – महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रीमती पूर्णिमा साहू को राजगामी संपदा न्यास, राजनांदगांव का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साहू समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इसी क्रम में बुधवार को साहू समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास पर सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि राजगामी न्यास संपदा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को पहली बार किसी महिला को सौंपा जाना नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि साहू समाज की बेटी को इस पद पर अवसर मिलना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। सामाजिक जनों ने इसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प का साकार रूप बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति वंदन की भावना को सुदृढ़ करता है और समाज में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रीमती पूर्णिमा साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्णिमा साहू अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए समाज एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू जी की गरिमामय उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी को धन्यवाद ज्ञापित करने स्पीकर हाउस रायपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री मोतीलाल साहू जी पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ, श्री विष्णु साव सलाहकार जिला साहू संघ, श्रीमती नीरा साहू जी जिला उपाध्यक्ष, श्री नीलमणी साहू जिला महामंत्री, श्री नोबल साहू जी जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू, कुलेश्वर साहू, नंदूराम साहू, किरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्री चंदन साहू जी जिला संगठन सचिव, श्री परदेशीराम साहू जी प्रदेश सहसंयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक, डॉक्टर महेश साहू जी संयोजक न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ, श्रीमती शैलैंद्री साहू न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ, श्री माधव साहू जी जिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संगठन सचिव, श्री डीकेस साहू जी जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ एवं जिला भाजपा महामंत्री, श्री चंद्रशेखर साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ, श्री राजेश साहू जी अध्यक्ष नगर साहू संघ, श्री ओमप्रकाश साहू जी पूर्व सचिव जिला साहू संघ, श्रीमती जमुना साहू जी पूर्व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती अनिता साहू जी उपाध्यक्ष नगर साहू संघ, श्रीमती अंजू साहू जी पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ, श्रीमती तेजेश्वरी साहू जी उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ, श्री मनीष साहू जी युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती तुलसी साहू जी, अमर साहू कार्यकारिणी सदस्य, श्री जगमोहन साहू जी कार्यालय प्रमुख, श्री संजय साहू जी सदस्य, श्री तुलसीदास साहू जी सहित छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण संघ के संभागीय अध्यक्ष, जिला साहू संघ मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता दैनिक सुबह के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार श्री अंकालू साहू जी आदि समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शासन के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नवनियुक्त रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू जी ने कहा कि डॉक्टर साहब के आशीर्वाद एवं संगठन के पहल से मुझ पर विश्वास और भरोसा कर छत्तीसगढ़ शासन ने जो उत्तरदायित्व सौंपा है, उस पर वे सभी के सहयोग से अध्यक्ष के रूप में पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, कर्मठता एवं पारदर्शिता के साथ सर्व समाज के लिए कार्य करने का विनम्र प्रयास करेंगी। नवमनोनीत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि रानी सूर्यमुखी राजगामी संपदा न्यास के अधीन अधूरे कामों को सबके समवेत प्रयास से पूरा करने की कोशिश होगी। स्पीकर हाउस में मौजूद सामाजिक जनों का क्रमशः बारी-बारी से सविस्तार परिचय जिला साहू संघ के पूर्व महामंत्री श्री नंदूराम साहू जी द्वारा कराया गया, जिसे माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने गंभीरतापूर्वक सुना। इस बीच हास्य परिहास के दौरान डॉक्टर साहब कमल की तरह खिलखिलाते और मुस्कुराते रहे। मुलाकात के इस महत्वपूर्ण पल पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी को जिला अध्यक्ष भागवत साहू जी, नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू जी एवं प्रदेश छत्तीसगढ़ साहू संघ के उपाध्यक्ष नंदूराम साहू जी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। समाज के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन से डॉक्टर रमन सिंह जी अभिभूत हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला साहू संघ के महामंत्री श्री नीलमणी साहू एवं जिला साहू संघ मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री अंकालू साहू ने दी।

 

 

Hot Topics

Related Articles