भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए भाटापारा के अरुण छाबड़ा

नियुक्ति पर संगठन से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

भाटापारा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने भाटापारा निवासी अरुण छाबड़ा ‘बंटी’ को छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं सेवा कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अरुण छाबड़ा लंबे समय से समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, युवा गतिविधियों, खेल तथा जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय जंबूरी में भी कर चुके हैं सहभागिता

अरुण छाबड़ा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 9वीं नेशनल जंबूरी, बोधगया (बिहार) में भी सहभागिता कर चुके हैं। स्काउटिंग एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े उनके अनुभव को संगठन के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर भाटापारा सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Hot Topics

Related Articles