फिंगेश्वर में 22 दिसंबर से होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण

युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर ।नगर में होने वाले 22 से 25 दिसंबर 2026 को राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कॉलेज मैदान फिंगेश्वर के लिए नगर के विविध वार्डों में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यआयोजन समिति के लोग पहुंचकर भाव भरा आमंत्रण दिया तथा विविध संस्कार एवं आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दिए गए जिसमें 22 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया गया लोगों ने विशाल कलश यात्रा में भारी संख्या में उपस्थित होने का संकल्प लिया जिसमें गायत्री परिवार के श्री रामू राम साहू श्री एच एल साहू युग पुरोहित पंडित परमानंद जगदीश साहू अशोक साहू नरेंद्र चंद्राकर गोविंद राम कंवर चिंता राम साहू दिनेश राम साहू नूतन ध्रुव कन्हैया लाल कंवर अर्जुन सिन्हा शंकर सिन्हा सहित समय दानी भाई लोग आमंत्रित करने में प्रचार प्रसार तथा महायज्ञ की तैयारी मैं लगे हैं एवं सैकड़ो की संख्या में पूरे गरियाबंद जिला के गायत्री परिवार के सभी इकाइयों में भी अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिजन प्रचार प्रसार एवं कार्यों में सक्रियता से लग गए हैं सभी ने 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं परिजनों का मार्गदर्शन सतत प्राप्त हो रहा है

Hot Topics

Related Articles