कसडोल,बारनवापारा वन परिक्षेत्र के रामपुर बीट क्रमांक 127 के जंगल में एक काले हिरण का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर हिरण की मौत तेंदुए अथवा आवारा कुत्तों के हमले से होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन शव परीक्षण के बाद डॉ का कहना है प्राकृतिक मौत है ।
मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर बीट क्रमांक 127 के जंगल क्षेत्र में एक काला हिरण विचरण कर रहा था। इसी दौरान हिरण की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही बारनवापारा वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान एवं बीट गार्ड रोशन निषाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मृत हिरण का पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान ने बताया कि काले हिरण की मौत स्वाभाविक ढंग से हुई है।












