घनश्याम साव, डोंगरगांव । 16 अक्टूबर को भारत स्काउट गाइड्स विकासखंड डोगरगांव के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला से जिला संगठन आयुक्त मयूख श्रीवास्तव जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे सहा विकास खंड शिक्षा अधिकारी क्षितीज सोरी एवं विकासखंड डोंगरगांव के समस्त हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त प्रभारी शिक्षक उपस्थित हुए।
इस कार्यशाला में भारत स्काउट गाइड्स के साल भर से चलने वाले गतिविधियों के संचालन के विषय मे चर्चा किया गया एवं भारत स्काउट गाइड्स विकास खंड के सफल संचालन के लिए जिला सचिव के मार्गदर्शन में आज भारत स्काउट गाइड्स के आजीवन सदस्यों के द्वारा विकास खंड संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें विकासखंड अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता उपाध्यक्ष धरमचंद बोथरा, चुन्नी यदु , देवलाल साहू , कोषाध्यक्ष हेमंत चोपडा, , आजीवन सदस्य प्रतिनिधि के रूप में दिनेश गांधी (संरक्षक) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं टोमन साहू को बनाया गया । एवं सहायक जिला संगठन आयुक्त अलख राम साहू विकास खंड सचिव टोमन पटेल संयुक्त सचिव भूपेश यदु , सीता सोरी को बनाया गया।






