भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत कार्य जारी _कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था के दिए निर्देश_मुंगेली/लोरमी। रिपोर्टर: संदीप यादव_

क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

लोरमी और प्रभावित क्षेत्र में क्या हो रहा है

1. मौका निरीक्षण: लोरमी विकासखंड और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

2. एसडीएम का दौरा: लोरमी एसडीएम ने नगर के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

3. वर्तमान स्थिति: प्रशासन के अनुसार अभी स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है।

 

प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग और निगरानी

कारिडोंगरी पुल: सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। लोगों से पुल के पास अनावश्यक आवागमन न करने की अपील।

– बुधवारी बाजार-रामगढ़ मार्ग: पुलिया के ऊपर पानी बहने पर तुरंत बैरिकेडिंग। एसडीएम अजय शतरंज ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

अचानकमार-मनियारी नदी पुल अत्यधिक बारिश के कारण निगरानी बढ़ाई गई। सावन में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष नजर।

 

राहत कार्य जारी

– जल निकासी: लोरमी नगर के विभा मसीह रोड स्थित आवासीय क्षेत्र में मड मशीन से जमा पानी निकाला जा रहा है।

– शिफ्टिंग और भोजन: लोरमी के परसहापारा के प्रभावित परिवारों को बिजराकछार में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। उनके लिए रात्रिकालीन भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

 

कंट्रोल रूम स्थापित

बाढ़ और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला और अनुविभाग स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

मुंगेली अनुविभाग: `07755-299377,पथरिया अनुविभाग: `07755-297212`

प्रशासन की अपील

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाले, पुल-पुलिया और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं। बैरिकेडिंग वाले स्थानों से आगे न बढ़ें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Hot Topics

Related Articles