कांकेर/धनेलीकन्हार:(विकास जैन) -भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल धनेलीकन्हार द्वारा बस स्टैंड धनेलीकन्हार में विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी जी के पुत्र अमन मंडावी पर शराब के नशे में बस चालक एवं पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज एवं मारपीट के आरोपों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो युवा मोर्चा जनहित में अपना आंदोलन और अधिक व्यापक करेगा।और सभी ने अन्याय एवं गुंडागर्दी के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष डाकेश साहू जी,जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पंचूराम नायक जी,पूर्व मंडल महामंत्री लोकेश्वर सेन जी, महामंत्री अशोक कचलम, देवेंद्र यदु,मंडल कोषाध्यक्ष हेमलाल गढ़िया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित टावरी,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष किशन भूआर्य,उपाध्यक्ष निर्मल यादव, कोषाध्यक्ष किरण साहु,मंत्री राहुल कावडे,नीतिअनुसंधान प्रमुख रतिराम अमिला ,खेल कला प्रमुख भागवत नाग , कार्यकारणी सदस्य बंशी कावडे, सहमीडीया प्रभारी रोशन यादव, कार्यालय प्रभार गोलू रावटे किसान मोर्चा कृष्णा साहू उपस्थित थे।








