मनेरी में भाजपा की टीम ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम संपन्न किया 

डोंगरगांव( घनश्याम साव)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के अवसर पर गांव चलो -बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम मनेरी पहुँच कर पार्टी के प्रारंभिक कार्यकर्ताओ से मिलकर गर्व का अनुभव किया,उनके द्वारा पार्टी के प्रारंभिक अवस्था मे कैसे व किन कठिन परिस्थितियों में पार्टी के लिए काम किया उस पर विस्तार से चर्चा हुआ।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पालु राम साहू ने बताया कि उस समय के कांग्रेस के कार्यकर्ता कहते थे कि तुम दो से चार लोग क्या कर लोगे,देश मे कांग्रेस का राज है और रहेगा,लेकिन हम लोग आज अपनी नीति व रीति जनता के हित की लड़ाई लड़ कर ,समाज के हर वर्ग की चिंता कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गयी,वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला राम चंद्रवंशी ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को छत्तीसगढ़ का भगवान कहा जिसने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया जिसके कारण इसी उपेक्षित क्षेत्र पूरे भारत के प्रगति शील राज्यों में अग्रणी हो गया है, अटल जी की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,सर्व शिक्षा अभियान ,किसान क्रेडिट कार्ड योजना ने भारत के ग्रामों को विकास के धारा से जोड़ दिया..वही अमर दास साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री आवास,शौचालय निर्माण,राम मंदिर निर्माण के लिए विशेष धन्यवाद दिया…उक्त अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता रामकुमार गुप्ता ने अग्रलिखित भाजपा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का भगवा गमछा,व श्रीफल से सम्मान किया उनके कठिन परिश्रम से आज शून्य से शिखर तक के भाजपा के यात्रा के लिए धन्यवाद देकर आशीर्वाद लिया..सम्मान प्रमुख रूप से ,घसिया निषाद,,बलि कोठारी,प्रभु साहू,मनराखन निषाद,प्रभु साहू,हंसु साहू,चुनुराम साहू,ईस्वर साहू,चरण साहू , भोला, पालू, अमरदास का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में जनक साहू,टिमन साहू,झनक साहू,ताराचंद साहू,ओमकार साहू,डोगेन्द्र साहू,नागेश विश्वकर्मा, लेखु मंडावी उपस्थित थे,

Hot Topics

Related Articles