डोंगरगाँव(घनश्याम साव ) ।डोंगरगाँव नगर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार, मंच संचालक, छंद गुरु,रंगकर्मी,शिक्षा विद डाॅ.गजेन्द्र हरिहारनो”दीप ” को गांधीनगर गुजरात में 12 अप्रैल को समरथ संस्थान साहित्य सृजन भारत के 11 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रेम पुष्प समरस शिरोमणि सम्मान-2026 सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में भारत देश के 18 राज्यों से लगभग 150 साहित्यकार सम्मिलित हुए। उनको इस सम्मान के लिए देश-विदेश के सभी साहित्य कारों , परिजनों व इष्टमित्रों ने बधाई प्रेषित किया है।डाॅ.गजेन्द्र हरिहारनो”दीप ” के साथ अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ पिनकापार बालोद, हर्षा देवांगन’ हर्षराज’ डौंडी लोहारा,गायत्री साहू ‘शिवांगी ‘ बालोद, डाॅ माधवी गणवीर व रोहिणी पटेल डोंगरगाँव, ममता यादव रायपुर भी इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए।
डाॅ.गजेन्द्र हरिहारनो”दीप ” ने बताया कि समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का 13 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 11-12 अप्रैल 2028 को संस्कार , साहित्य व कला की धानी राजनांदगाँव में आयोजित किये जाने की घोषणा की गई।





