महाकाल मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा के अलौकिक एवं दिव्य आयोजन

भाटापारा अंतर्गत स्थित श्री महाकाल मंदिर में पावन शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। शिव महापुराण की अमृतमयी कथा से मन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।  महाकाल मंदिर में आयोजित पावन शिव महापुराण कथा में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकाल के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने क्षेत्रवासियों के लिए भगवान श्री महाकाल से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 उक्त अवसर पर मनीष मिश्रा,नंदू वैष्णव, गोर्वधन डहरिया, दिलीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles