भाटापारा ,अशासकीय विद्यालय संचालक कल्याण समिति, जिला बलौदाबाजार के तत्वावधान में ‘रेयांश 2.0 ज्ञान का प्रकाश’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षक, संचालक और शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशिक्षण में शिक्षकों को आधुनिक अध्यापन पद्धति, बाल मनोविज्ञान, स्मृति विकास, कक्षा प्रबंधन और अंग्रेजी शिक्षण के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने शिक्षकों को लगातार सीखते और खुद को अपडेट करते रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके व्यवहार और मानसिक जरूरतों को समझना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा शशिकांत साहू, अशोक साहू दामाखेड़ा आकाश सोनी ढेकुना मार्गदर्शक डॉक्टर बी राघव राव सविता मानिकपुरी, अरुणा शुक्ला, भुनेश साहू, आदर्श नौरंगे, रोहित गुप्ता, अखिल त्रिवेदी रोहरा, भुनेशवर ठाकुर, अमित यादव एवं उनकी पूरी टीम के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की सफलता में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन सहित समिति की पूरी टीम का योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम में निजी विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षकों, विद्यालय संचालकों और प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जीएनए कॉलेज अध्यक्ष एवं पार्षद श्रेणिक गोलछा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षक मुकेश साह ने की। संचालन सौरभ दूबे और सचिव शशिकांत साहू ने किया। दुर्ग जिले के अध्यक्ष हरीश साहू, सनत देवांगन, सारंगढ़ जिले के अध्यक्ष विशंभर साहू सहित विभिन्न जिलों के स्कूल संचालक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बदलती शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप नई तकनीकों और प्रभावी अध्यापन पद्धतियों से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना रहा। प्रशिक्षक मुकेश साह ने कक्षा-कक्ष की बारीकियों, प्रभावी अध्यापन और शिक्षक-छात्र संबंधों पर प्रशिक्षण दिया। नेशनल मेमोरी ट्रेनर अवधेश पटेल ने स्मरण शक्ति बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी। करियर काउंसलर एवं टीचर ट्रेनर पूजा प्रधान ने बाल मनोविज्ञान के जरिए बच्चों के व्यवहार और भावनात्मक जरूरतों को समझने के तरीके बताए। वहीं एपेक्स स्कूल कोटा, बिलासपुर के डायरेक्टर एवं प्राचार्य अमित सोनी ने पीपीटी और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अंग्रेजी को सरल व रोचक ढंग से पढ़ाने के तरीके बताए














