भाटापारा,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक, जनसेवा की प्रतीकमिनीमाता की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम हेमू कालानी वार्ड में खोखली रोड पर जैतखंभ के पास हुआ।
भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा, मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने में लगाया। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम में सुशील शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर चक्रधारी, नरेंद्र यदु, बिमलेश्वरी ध्रुव, लक्ष्मी पांडे, नानू सोनी, सीरीज जांगड़े, प्रमिला साहू, ओमप्रकाश यदु, अय्यूब बांठिया, शेषनारायण यदु, मोहन निषाद, धनंजय कुर्रे, गिरीश पारप्यानी, विक्रम लिलवानी, शादाब जलियांवाला, कुंजू साहू, चेतन दास मानिकपुरी, सीता साहू, सकीना, दिव्य, गिरिराज चावड़ा सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।








