भाटापारा ,हिंद की चादर, धर्म और मानवता के रक्षक श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं आयोजन समिति अकाल पुरख की फौज द्वारा भाटापारा शासकीय कन्या शाला में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।उक्त अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा, सत्य की स्थापना और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में संस्कार, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों की अलख जगाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि आयोजन समिति एवं अल्पसंख्यक आयोग के सभी पदाधिकारियों को इस सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए बधाई। उक्त अवसर पर अमरजीत सलूजा, मनेन्दर सिंग चावला, आनंद यादव, छात्राए शिक्षक-शिक्षिकाए सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








