भाटापारा ,छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं महत्वपूर्ण लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में रमेश यदु ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और खेती-किसानी से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व किसान परिवारों के लिए विशेष महत्व रखता है और प्रकृति, कृषि औजारों तथा पशुधन के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि हरेली के अवसर पर प्रदेश के सभी भाई-बहनों के घर-आंगन में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा खेत-खलिहानों में हरियाली बनी रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों के निरोगी एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
रमेश यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराएं और तीज-त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से हरेली तिहार को आपसी भाईचारे, सूभाव और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।








